Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 मिलेंगे, कैबिनेट ने मंजूरी दी, नड्डा ने योजना की घोषणा की - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 मिलेंगे, कैबिनेट ने मंजूरी दी, नड्डा ने योजना की घोषणा की

दिल्ली: नवगठित बीजेपी सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह सहायता धनराशि देने की योजना को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने 5100 करोड़ रुपए योजना के लिए मंजूरी दी है. महिला दिवस के मौके पर इस योजना को मंजूरी देने के लिए शनिवार को दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो चुनाव में महिलाओं को समृद्ध करने के लिए वादा किया था आज उसके लिए दिल्ली सरकार की कैबिनेट में नए वित्त वर्ष में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा? इसके लिए चार सदस्य कमेटी बनाई है. जिसमें अध्यक्ष वे स्वयं होंगी. उनके अलावा मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद होंगे. कमेटी गाइडलाइंस तय करेगी और योजना का लाभ लेने के लिए जो पात्र महिलाएं होंगी वो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सरकार सिर्फ महिला सम्मान की बातें करती हैं, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तव कैबिनेट में किसी महिला को शामिल नहीं किया. आम आदमी पार्टी ने अपने महिला सांसद को घर मे बुलाकर पिटाई की, महिला सम्मान देना तो सिर्फ बीजेपी ही समझती है. देश का बजट निर्मला सीतारमण पढेंगी, तो दिल्ली का बजट रेखा गुप्ता पढेंगी. 33 परसेंट रिजर्वेशन देने वाली पार्टी बीजेपी है, अन्य पार्टी ने बातें बहुत की. दिल्ली में महिलाओं की स्वास्थ, सम्मान के लिए जो वादा किया है वह सभी पूरा होगा. बीते 15 दिनों में महिला सुरक्षा के लिए कई काम करने का फैसला लिया गया है. जिसमें सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, पिंक पीसीआर, पिंक बूथों की संख्या आदि बढ़ाना शामिल है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया. उन्होंने कहा यह जीत बिना महिला शक्ति के संभव नहीं थी. दिल्ली चुनाव में मातृशक्ति की वजह से जीत मिली है. नारी शक्ति का पार्टी ने हमेशा सम्मान किया है. हर नारी के मन में आत्मविश्वास पैदा करना हमारा उद्देश्य है. नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक हैं, इसकी बहुत-बहुत बधाई. एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का वादा नरेंद्र मोदी ने किया है.

वन स्टॉप सेंटर पर पुलिस से लेकर, मेडिकल सुविधा सब मिलेंगी. बहुत कम दिनों में आप आपदा से छूटे हैं, अब महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की हर महिला सुरक्षित महसूस करेंगी. मोदी जी ने कामचलाऊ नहीं टिकाऊ मुख्यमंत्री दिया है. उन्होंने बताया कि महिला समृद्धि योजना के आज कैबिनेट ने 5001 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. वहीं, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा प्रधानमंत्री की योजनाएं महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रख कर बनाई गई हैं. महिला मोर्चा ने पॉवरफुल तरीके से काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *