दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम नरेंद्र मोदी आज HURL का करेंगे उद्घाटन, किसानों को होगा फायदा

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में आज औरंगाबाद और बेगूसराय के दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेगूसराय का उलाव हवाई अड्डा सज संवर कर तैयार हो गया है. पीएम के दौरे को लेकर बिहार के लोगों के साथ एनडीए के नेता बेहद उत्साहित हैं. खास तौर पर बेगूसराय के लोग बेहत खुश हैं क्योंकि बरौनी में बरौनी में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र की शुरुआत होने जा रही है. जानकार कहते हैं कि पीएम मोदी ना सिर्फ बिहार को कई तोहफा देंगे और विकास की बात कहेंगे, बल्कि अपने पहले दौरे से ही चुनावी ट्रेंड भी सेट कर देंगे.

प्रधानमंत्री के दौरे से बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों में जबरदस्त उत्साह है. प्रधानमंत्री ने बिहार को हमेशा से अपने दिल में रखा है और इस बार भी उनके दौरे पर निगाहें टिकी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला को स्थापित किया अब सीता की नगरी आ रहे हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री बेगूसराय की धरती से पूरे भारत को कई ऐतिहासिक तोहफा देंगे. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1.64 लाख करोड़ से अधिक की 51 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे पीएम मोदी देश के ऊर्जा क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री अपने दौरे में पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित 39, रेलवे से 10, पशुपालन से 1 और उर्वरक विभाग से 1 परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे. राष्ट्र को ‘फर्स्ट ऑयल’ समर्पित करेंगे. बरौनी में बनकर तैयार हर्ल के उर्वरक संयंत्र का भी उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *