दिल्‍ली-एनसीआर

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी ने पहनी रंग-बिरंगी पगड़ी, लोगों की दी शुभकामनाएं

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसरों पर आकर्षक और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा और 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उन्होंने चमकीले लाल और पीले रंग की पगड़ी चुनी.

प्रधानमंत्री ने अपनी पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की बंदगला जैकेट और पॉकेट स्क्वायर के साथ पहना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोशाक पहली बार तब सामने आई जब वे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे.

श्रद्धांजलि देने के बाद वे वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे. इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा,”आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाया और यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो.

बता दें कि भारत देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस साल मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड की अध्यक्षता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *