दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, बोले- पवनपुत्र का समर्पण भक्तों के लिए प्रेरणा

दिल्‍ली: हनुमान जी के पास अद्भुत शक्तियां थी. मान्यताओं के अनुरूप कलयुग ने वर्तमान युग में हनुमान जी उस जगह जरूर पहुंचते हैं, जहां रामकथा हो रही होती है. मंगलवार यानी आज हनुमान जी की एक जयंती उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है तो दूसरी जयंती विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाई जाती है. हनुमान जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती पर राम भक्तों की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं हनुमान जयंती पर देश भर में अपने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं. पवनपुत्र का समर्पण हमेशा सभी राम भक्तों के लिए प्रेरणा बना रहेगा. मैं कामना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से संकल्प सफल हो. विकसित भारत को नई ऊर्जा मिलती है, जय बजरंगबली.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी के जीवन में शक्ति और ज्ञान के लिए प्रार्थना की. एक्स पर गृहमंत्री ने लिखा, सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं. बजरंगबली आप सभी को शक्ति, बुद्धि, विवेक और लंबी उम्र प्रदान करें. हनुमान जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं देश के सभी लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि पवनपुत्र हनुमान सभी के जीवन को शक्ति, बुद्धि और ज्ञान से भर देंगे.

दरअसल, हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है और हिंदू महीने चैत्र की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इसे चैत्र पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर दुनिया भर में भक्त उपवास रखते हैं और भगवान की पूजा करते हैं. इसके अलावा भक्त संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप व विशेष अनुष्ठान करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *