दिल्‍ली-एनसीआर

काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे PM मोदी, हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च से असम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह 18 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. वहीं आज उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी की. बता दें कि पीएम मोदी आठ मार्च की शाम को काजीरंगा नेशनल पार्क में ही रुके थे.

PM मोदी करीब यहां करीब दो घंटे रहेंगे. इसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश रवाना होंगे, जहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ वेलर का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार फरवरी को असम का दौरा किया था और 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की थीं. गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने पनबारी हेलीपैड से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सेंट्रल कोहोरा रेंज के पास पुलिस अतिथि गृह तक लगभग 15 किलोमीटर का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया था. अतिथि गृह के रास्ते में लोगों की कतारें लगी थीं और मोदी ने अपने वाहन के पायदान पर खड़े होकर उनका अभिवादन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *