दिल्ली: पूरा देश आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है. इस मौके पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक हस्तियां राजघाट स्थित बापू की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगी. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. आपको बता दे कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया गया उनका संघर्ष आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/MR16VWiugs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है. गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.
सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.
देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024

