दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने किया इंडिया एनर्जी वीक 2024 और ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन

दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के दौरे पर हैं. यहां आज उन्होंने ओएनजीसी (ONGC) यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉपोरेशन के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया है. इस सेंटर के उपयोग की बात करें तो इससे समुद्री रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके चलते हर साल करीब 10-15 हजार लोग समुद्री ऑपरेशंस के लिए ट्रेंड किए जाएंगे. इसके अलावा आज पीएम ने गोवा में आयोजित हो रहे इंडिया एनर्जी वीक का भी उद्घाटन किया है.

पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारत एनर्जी सेक्टर का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर देश है. इसलिए भारत सरकार देश के हर कोने में पर्याप्त एनर्जी को अफोर्डेबल रेंज में पहुंचाने का प्रयास कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो साल में पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं औऱ भारत ने 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी कवरेज हासिल करते हुए देश के करोड़ो घरों तक बिजली भी पहुंचाई है. इसके चलते देश बिजली के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि 2023-24 के वित्तीय वर्ष में हम इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग में 11 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य लेकर चले हैं, जिसका बड़ा हिस्सा एनर्जी सेक्टर में ही जाएगा. इसके अलावा इस विकास में रेलवे, वॉटरवेज, एयरवेज हाउसिंग बढ़ेंगे, जिनके लिए एनर्जी की जरूरत होगी. इसीलिए लगातार भारत अपनी एनर्जी की कपैसिटी को विस्तार दे रहा है.

पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक के दौरान अपने भाषण में कहा कि दुनिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इस बड़ी उपलब्धि में देश के एनर्जी सेक्टर का अहम योगदान होगा। हमारा देश ऑयल और एलपीजी का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर देश है. इसके एक्सपोर्ट और रिफाइनरी के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है. इसके अलावा देश में लगातार ईवी की मांग बढ़ रही है, अनुमान है कि भारत में 2045 तक एनर्जी रकी मांग दोगुनी हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *