दिल्‍ली-एनसीआर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा, सुबह 6 बजे से लागू हुई नई दरें
दिल्‍ली-एनसीआर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा, सुबह 6 बजे से लागू हुई नई दरें

दिल्‍ली: काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे और वही खबर आज सच साबित हो गई. पेट्रोल और डीजल के दामों में आज शुक्रवार को वृद्धि कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये और डीजल के दामों में 3.11 रुपये की वृद्धि की गई है.

राष्ट्रीय राजधानी में अब से एक लीटर पेट्रोल के दाम 97.77 रुपये हो गए हैं. वहीं, डीजल की नई कीमत 90.67 रुपये हो गई हैं. कोलकाता में पेट्रोल के नए दाम 108.74 रुपये हो गए हैं. डीजल के दाम बढ़कर 95.13 रुपये हो गए हैं. मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के नए दाम 106.68 रुपये तय किए गए हैं. डीजल के दामों की बात करें तो 93.14 रुपये हो गए हैं. चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 103.67 रुपये हो गए हैं. यहां 1 लीटर डीजल के दाम 95.25 रुपये हो गए हैं.

बता दें, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते क्रूड ऑयल के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. इसी वजह से भारतीय तेल कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था.

कुछ समय पहले तक कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, लेकिन अब यही कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी हैं. आपको बता दें, देश में पिछले चार सालों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे, लेकिन आज इन दामों में फेरबदल किया गया है. और डीजल के दाम बढ़ेंगे और वही खबर आज सच साबित हो गई. पेट्रोल और डीजल के दामों में आज शुक्रवार को वृद्धि कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये और डीजल के दामों में 3.11 रुपये की वृद्धि की गई है.

राष्ट्रीय राजधानी में अब से एक लीटर पेट्रोल के दाम 97.77 रुपये हो गए हैं. वहीं, डीजल की नई कीमत 90.67 रुपये हो गई हैं. कोलकाता में पेट्रोल के नए दाम 108.74 रुपये हो गए हैं. डीजल के दाम बढ़कर 95.13 रुपये हो गए हैं. मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के नए दाम 106.68 रुपये तय किए गए हैं. डीजल के दामों की बात करें तो 93.14 रुपये हो गए हैं. चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 103.67 रुपये हो गए हैं. यहां 1 लीटर डीजल के दाम 95.25 रुपये हो गए हैं.

इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए US-इजराइल और ईरान युद्ध के बाद ब्रेंट तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. ब्रेंट तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा रही है क्योंकि अमेरिका और ईरान लंबे समय के सीजफायर के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं. युद्ध का दायरा बढ़ने से वेस्ट एशियाई देश भी प्रभावित हुए, जो फ्यूल के बड़े सप्लायर हैं. हालांकि, भारत ने कहा है कि फ्यूल की कोई कमी नहीं है और उसके पास एनर्जी की काफी सप्लाई है.

12 मई को, केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने ग्लोबल रुकावटों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद फ्यूल की स्थिर कीमतें और बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का की, साथ ही बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए घरेलू एलपीजी (LPG) प्रोडक्शन को काफी बढ़ाया. CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए, पुरी ने मजबूत पॉलिसी कोऑर्डिनेशन और असरदार सप्लाई मैनेजमेंट के जरिए ग्लोबल एनर्जी झटकों से निपटने में भारत की मजबूती पर ज़ोर दिया.

मंत्री ने कहा कि ग्लोबल सप्लाई झटकों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के समय, भारत ने पूरे देश में पेट्रोल, डीज़ल और LPG की बिना रुकावट उपलब्धता पक्का की, और कमी की कोई खबर नहीं आई. तेज ग्लोबल उतार-चढ़ाव के बावजूद, 2022 से फ्यूल की कीमतें ज़्यादातर वैसी ही रही हैं, जो मजबूत पॉलिसी कोऑर्डिनेशन और असरदार सप्लाई मैनेजमेंट को दिखाता है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने यह भी कहा था कि सरकार ने कंज्यूमर्स के लिए बिना रुकावट फ्यूल सप्लाई पक्का करने के लिए कई असरदार कदम उठाए हैं और कच्चे तेल का स्टॉक स्थिर है, रिफाइनरियां सही लेवल पर काम कर रही हैं, और देश भर में पेट्रोल, डीजल और LPG का काफी स्टॉक मौजूद है और कहीं भी सप्लाई खत्म होने की खबर नहीं है.

Exit mobile version