दिल्‍ली-एनसीआर

राम नवमी 2024 के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी राम नवमी की शुभकामनाएं

दिल्ली: देश में आज राम नवमी की धूम है और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. रामलला के सूर्य तिलक का साक्षी बनने के लिए अयोध्या के राम मंदिर में भी रामभक्तों की भीड़ उमड़ी है. इस बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है और कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है और अमन-चैन से रहने की अपील की है. तो चलिए जानते हैं राम नवमी पर किसने क्या कहा.

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर कहा, ‘देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है. ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना. अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं.

अयोध्या के राम मंदिर के लिए पीएम मोदी ने अपने अगले पोस्ट में कहा, ‘यह पहली राम नवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं. राम नवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है. 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है. यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं. भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *