दिल्‍ली-एनसीआर

26 जुलाई, सेना के जांबाजों के साथ कारगिल विजय दिवस का जश्न मनाएंगे पीएम मोदी

दिल्‍ली: 26 जुलाई को देश भर में धूमधाम से विजय दिवस मनाया जाएगा. 25 साल पहले कारगिल में जिस तरह पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की थी. वो उसके लिए खुद नासूर साबित हुआ. भारतीय सेना के योद्धाओं ने इस युद्ध में पाकिस्तान को घुटने पर आने को मजबूर कर दिया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने Thursday को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

पीएमओ ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा वह वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे.

उल्लेखनीय है कि शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके. निर्माण कार्य पूरा होने पर यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी. शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *