Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
ओम बिरला होंगे NDA के लोकसभा अध्यक्ष उम्मीदवार, समर्थन के बदले विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर पद - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर ओम बिरला होंगे NDA के लोकसभा अध्यक्ष उम्मीदवार, समर्थन के बदले विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर पद
दिल्‍ली-एनसीआर

ओम बिरला होंगे NDA के लोकसभा अध्यक्ष उम्मीदवार, समर्थन के बदले विपक्ष ने मांगा डिप्टी स्पीकर पद

दिल्‍ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है. आज भी नए सदस्यों का शपथ ग्रहण जारी है. वहीं, लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए आज का दिन अहम होने जा रहा है. इस मुद्दे पर सुबह से हलचल तेज है. पिछली लोकसभा में स्पीकर रहे ओम बिरला थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे. ओम बिरला एनडीए के उम्मीदवार होंगे. समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से संकेत दिए हैं कि कांग्रेस भी सहमति दे सकती है.

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष स्पीकर पद पर समर्थन करने के लिए तैयार है, लेकिन डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष का होना चाहिए. यही बात अखिलेश यादव ने भी दोहराई. इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि अगर एनडीए के लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है तो विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है.

इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि अगर एनडीए के लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है तो विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है. हालांकि इस बार भी एनडीए की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला के नाम का चयन किया जा सकता है. फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से भी ANI ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्विरोध चुने जाने की परंपरा कायम रहनी चाहिए। अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। नाम सामने आने के बाद खरगे इंडिया अलायंस के बाकी दलों से बात करेंगे। स्पीकर के निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है

Exit mobile version