दिल्‍ली-एनसीआर जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्री के बाद अब बने राज्यसभा में नेता सदन
दिल्‍ली-एनसीआर

जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्री के बाद अब बने राज्यसभा में नेता सदन

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए हैं. वो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। मोदी सरकार 3.0 में जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्हें सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है. केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद अब जेपी नड्डा को राज्यसभा में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में उनकी जगह किसी नए चेहरे को बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिल सकती है. जेपी नड्डा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद ही ये बात साफ हो चुकी थी. अब उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा में नेता सदन की अहम जिम्मेदारी दी है. अब तक पीयूष गोयल राज्यसभा में नेता सदन थे, लेकिन इस बार वो लोकसभा चुनाव जीत गए हैं. वहीं अब ये जिम्मेदारी नड्डा संभालेंगे.

18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्यों ने शपथ ली. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली. कार्यवाहक अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदस्य के रूप में शपथ ली.

दोनों सदस्य अगले दो दिन सदन की कार्यवाही के संचालन में कार्यवाहक अध्यक्ष महताब की सहायता करेंगे. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं. मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महताब ने राष्ट्रपति भवन में सदन के सदस्य और कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई.

Exit mobile version