दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा का ‘जंगल ट्रेल पार्क’ बना नया आकर्षण, अनूठी थीम पर है आधारित

नोएडा: सेक्टर-94 में ‘जंगल ट्रेल पार्क’ इन दिनों लोगों को आकर्षित कर रहा है. यह ‘अर्बन जंगल’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसे ‘वेस्ट टू वाइल्डलाइफ’ थीम पर बनाया गया है.

पार्क प्रबंधक अनुभव तिवारी ने बताया कि यहां स्क्रैप मैटेरियल का इस्तेमाल करके विभिन्न तरह के जानवर बनाए गए हैं. पूरा पार्क महाद्वीपों के अनुसार बंटा हुआ है. यह एक तरह का अर्बन जंगल है, जहां शहर की भीड़भाड़ के बीच ही जंगल का सुकून मिलेगा.

नोएडा में बना 'जंगल ट्रेल पार्क'

उन्होंने बताया कि इसे टूरिस्ट स्पॉट में बदला गया है. यहां तीन लाख से भी अधिक पौधे लगाए गए हैं. साथ ही जापानी तकनीक से लगे पौधों से काफी बड़ा ग्रीन एरिया बनने जा रहा है. बच्चों को महाद्वीपों के बारे में जानकारी देने के लिए यह मुफीद जगह है. यहां हर वर्ग के लोग आकर हरियाली में समय बिता रहे हैं. उन्हें वेस्ट टू वाइल्डलाइफ थीम काफी पसंद आ रहे हैं.

यहां घूमने आए अरविंद को पार्क का डिजाइन व साज-सज्जा काफी पसंद आए. उन्होंने कहा कि वेस्ट मैटेरियल से जानवर बहुत सुंदर तरीके से बनाए गए हैं. बच्चों के खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह है. बच्चों ने बहुत मस्ती की. थीम बहुत बढ़िया है. उनके अलावा रिया ने बताया कि इस जगह के बारे में मुझे गूगल से पता चला. अगर कोई व्यक्ति नेचर लवर है, तो वह यहां आ सकता है. बच्चों के लिए स्लाइड्स और झूले हैं, खाने-पीने की भी व्यवस्था है.

वहीं काश्वी अपने पेट डॉग के साथ यहां पहुंची थी. उन्होंने कहा कि नोएडा में बहुत कम ऐसी जगह हैं, जहां आप अपने पालतू जानवरों को ले जा सकते हैं. बहुत सारी फन एक्टीविजिज की. वेस्ट मटीरियल का बहुत अच्छा यूज किया गया है. कुल मिलाकर बच्चों की छुट्टियां हों, नेचर वॉक हो, या अपने पेट्स के साथ आउटिंग, नोएडा का जंगल ट्रेल एक कंप्लीट पैकेज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *