दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर दी बधाई
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर दी बधाई

दिल्‍ली: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है. इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी है. भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है. क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ़ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं. वहीं टीम इंडिया को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम!”. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई.

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें.

टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये. अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था.

Exit mobile version