दिल्‍ली-एनसीआर

LPG सिलेंडर का दाम 100 रुपये घटा, महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दिया गिफ्ट

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की की छूट का बड़ा फैसला किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई में मदद करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

केंद्र सरकार ने 7 मार्च को ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए यह सब्सिडी एक साल के लिए 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी थी. उज्ज्वला लाभार्थियों को हर साल 12 रिफिल तक सिलेंडर सब्सिडी मिलती है. कारोबारी साल 2024-25 के लिए इस पर कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा. सरकार ने कहा कि उज्जवला योजना की सब्सिडी सीधे योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *