दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेनो वेस्ट: इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों का अपने बुनियादी अधिकारों के लिए बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन जारी

ग्रेटर नोएडा: एरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासीयों द्वारा लगातार चौथे सप्ताह दिनांक 3/8/2025, रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहा. सोसायटी निवासियों की प्रमुख मांगे— वीसीएएम चार्ज हटाने, डीजी बिजली संकट खत्म करने, पानी की किल्लत दूर करने, खराब मेंटेनेंस सेवाओं में सुधार करने, व बेसमेंट में पानी भरने आदि समस्याओं को लेकर जारी है.

सोसायटी निवासियों ने पहले सप्ताह आंदोलन के दौरान, एस्टेट मैनेजर बाबिश कुमार को अपना ज्ञापन सौंपा था. लेकिन एरोस के हायर मैनेजमेंट द्वारा सभी मांगों को मानने से इन्कार कर दिया गया. दूसरे सप्ताह, निवासियों ने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. तीसरे सप्ताह, आश्वासन देने के बावजूद बिल्डर और निवासियों के बीच कोई बैठक नहीं बुलाई की गई. और ना ही नेहरू प्लेस, हेड ऑफिस से बिल्डर का कोई प्रतिनिधि निवासियों से मिलने आया.

 

आज के प्रदर्शन में सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाऐं, युवा और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. यह विरोध सोसायटी में एरोस सेल्स ऑफिस के बाहर किया गया, ताकि उच्च प्रबंधन को स्पष्ट संदेश दिया जा सके. सोसायटी निवासियों का कहना है, कि यदि बिल्डर या उनका कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए आगे नहीं आया तो यह आंदोलन अगले रविवार 10, अगस्त 2025 को भी शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *