दिल्‍ली-एनसीआर देशभर में शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा ईद का त्योहार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
दिल्‍ली-एनसीआर

देशभर में शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा ईद का त्योहार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

दिल्‍ली: आज देशभर में ईद उल अज़हा का त्योहार जोश के साथ मनाया जा रहा है. कुर्बानी की अहमितयत को दर्शाने वाले इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद उल अज़हा के बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा,”ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे. सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ईद के मौके पर मुबारकबाद पेश की है. राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू ने लिखा,सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है. आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें.

वहीं राहुल गांधी ने एक ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है. साथ ही उसके कैप्शन में लिखा,ईद मुबारक, यह विशेष दिन सभी के लिए समृद्धि, खुशी और सद्भाव लाए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी लिखा,ईद-अल-अज़हा निस्वार्थ त्याग, यकीन और माफी के पुण्य सिद्धांतों का प्रतीक है. हमें इस खुशी के मौके के पालन से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील समाज के लिए भाईचारे के मजबूत बंधन को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए.

Exit mobile version