उत्तराखंड: 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। पहली बार योग दिवस का आगाज भगवान शिव के धाम आदि कैलाश से किया जाएगा. पार्वती सरोवर के किनारे सीएम धामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने आदि कैलाश में होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं. बता दें पहले योग दिवस का कार्यक्रम हल्द्वानी के एफडीआई मैदान में होना था. लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. आयुष विभाग ने योग दिवस कार्यक्रम को लेकट तैयारियों में जुट गया है.
निदेशक आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे इसके लिए नया आदेश जारी किया है. पिथौरागढ़ में आयोजित योग दिवस को लेकर डीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम और योग दिवस की तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला सभागार में डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम गुंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड में आयोजित किया जाएगा. जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे. उन्होंने अधिकारियों को योग दिवस की तैयारी समय से पूरा करने के निर्देश दिए.
बता दें पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी. जिसके बाद से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं का रुझान आदि कैलाश के लिए बढ़ा है. पिथौरागढ़ में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में विक्षित हो रहा है. जिसे देखते हुए धामी सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया है.
