दिल्ली: सरकार ने राजधानी में पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए मंगलवार को वर्ष 2025 का पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान लॉन्च किया. प्लान को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में पॉल्यूशन को कम करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं. इसके लिए जितने भी साइंस आर्गेनाइजेशन उन सभी के साथ दिल्ली सरकार एमओयू साइन करेगी. इसके लिए 1000 वॉटर स्प्रिंकलर और 140 एंटी स्मॉग गन तैनात किए जाएंगे.
Clean Air, Healthy Future -Special Press Conference on Air Pollution Control
https://t.co/VB0eXRH8aD— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2025
सीएम ने बताया कि अभी दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग के लिए एमओयू साइन किया है. कुछ समय में दिल्ली में पहली बार क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) कराई जाएगी. 4 जून के बाद 200 बसें और दिल्ली की सड़कों पर आएंगी, यह भी प्रदूषण को कम करने के लिए किया जा रहा है. पूरी दिल्ली में 18,000 चार्जिंग स्टेशन बनाने का हमने लक्ष्य तय किया है. इनमें प्राइवेट और सेमी प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि पॉल्यूशन को लेकर हम स्टार्टअप्स को निमंत्रण देंगे. जितने भी प्रदूषण और धूल के कण हवा में है, पहले छोटे स्तर पर पानी का छिड़काव होता था, लेकिन हमने ये समझा पॉल्यूशन केवल 2 महीने रहने वाली दिक्कत नहीं है, ये 12 महीने ध्यान में रखकर करने वाला सेगमेंट है. इसलिए 70 मैकेनिकल स्वीपिंग अब सड़कों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होगा. वहीं 13 पॉल्यूशन हॉटस्पॉट से बड़े बड़े पोल पर मिस्ट स्प्रे लगाए जाएंगे.
पॉल्यूशन मिटिगेशन प्लान में उठाए जाएंगे ये खास कदम
- हाई राइज बिल्डिंग में स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा.
- कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइट्स जो 500 स्क्वायर मीटर से बड़े प्रोजेक्ट होंगे, वहां डीपीसीसी पोर्टल के नियम नहीं मानने पर जुर्माना होगा.
- कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सी-एंड-डी) वेस्ट को खत्म करने में भी तेजी लाई आएगी. सी-एंड-डी वेस्ट से बने टाइल का इस्तेमाल सरकारी काम में होगा.
- दिल्ली के एंड प्वाइंट पर गाड़ियों की पहचान होगी, जिससे ये पता चल सके कि कहीं गाड़ियां प्रदूषण तो नहीं फैला रही हैं.
- एक नवंबर, 2025 से दिल्ली में बीएस 6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा. व्हाट्सऐप के जरिए चालकों को मैसेज किए जाएंगे.
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए मेट्रो स्टेशन पर 2300 इलेक्ट्रिक ऑटो लगाए जाएंगे, इससे 18 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी.
- ‘देवी’ योजना के तहत बसों में होगा इजाफा, 2080 इलेक्ट्रिक बस इस साल के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी, जो 2027 तक 10 हजार की जाएंगी.
- पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की व्यवस्था को दुरूस्त करेंगे, हर महीने इनका ऑडिट होगा.
- कूड़े के पहाड़ को साफ करने के लिए 3 गुना ज्यादा स्पीड से काम हो रहा है. 60 से 70 मीटर की कूड़े वाली हाइट के पहाड़ आज 30 मीटर के हो गए हैं.
- सभी आरडब्ल्यूए सर्दी के मौसम में अपने गार्ड्स को हीटर देंगे. यह गाइडलाइन जारी की जाएगी, जिससे गार्ड सर्दी में लकड़ी न जलाएं.
- घरों से इकट्ठे होने वाले कचरे पर भी हमारी नजर है. वहीं वायु गुणवत्ता जानने के लिए 6 नए स्टेशन लगाए गए हैं.
- दिल्ली को हरा भरा रखने के लिए प्लांटेशन जरूरी है. अब 5 जून से पीएम मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत होगी. दिल्ली सरकार ने इस साल 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसे सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हासिल किया जाएगा.

