दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल आज दोपहर बाद करेंगे आत्‍मसमर्पण, दिल्‍लीवासियों से किया ये वादा

दिल्‍ली: शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरित जमानत की अवधि बढ़ाए जाने से दिल्‍ली की कोर्ट से राहत नहीं मिली. केजरीवाल की अंतरिम जमानत की मांग पर राउज एवेन्यू कोर्ट का आदेश पांच जून को आएगा. वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी बताया कि वह 2 जून को तिहाड़ जेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने बताया वो तिहाड़ जेल में पुलिस के सरेंडर करने के लिए दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलेंगे उन्होंने कहा 2 जून को मैं तिहाड़ जेल वापस जाऊंगा. मुझे नहीं पता कि इस बार मैं कितने दिन जेल में रहूंगा, लेकिन मेरा हौसला बुलंद है. जब मैं जेल में था, तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया.

केजरीवाल ने बताया जेल में रहने के दौरान उनकी दवाइयां और इंसुलिन इंजेक्शन बंद कर दिए गए थे. केजरीवाल ने जेल में रहने के दौरान जनता की चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि दिल्ली का काम जारी रहेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए केजरीवाल ने जेल में इंसुलिन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खुलासा किया. 50 दिनों में उनका वजन 74 किलो से घटकर 64 किलो रह गया.

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन का समय दिया था. मुझे गर्व है कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. उन्होंने मुझे तोड़ने, झुकाने और कई तरह से चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *