दिल्‍ली-एनसीआर

CM रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, महिलाकर्मियों ने कहा- ऐसा सम्मान कभी नहीं मिला

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उन्हें उपहार व मिठाइयां भेंट कीं. सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी. इस मौके पर सफाई कर्मचारी बेहद खुश नजर आए. उन्होंने सीएम रेखा का धन्यवाद भी किया.

इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मियों ने भी हिस्सा लिया. सीएम रेखा ने उन्हें राखी बांधी. तोहफों से नवाजा. इस मौके पर महिला सफाईकर्मियों की खुशी देखते ही बन रही थी. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि खुद मुख्यमंत्री ने आकर उन्हें राखी बांधी है.

सराय रोहिल्ला की सफाईकर्मी रजनी ने कहा, “यह पहली बार है जब किसी ने सफाई कर्मचारियों के बारे में सोचा और उनके साथ त्योहार मनाकर उन्हें सम्मान दिया. हम इस सम्मान और आदर के लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं”. महिला सफाईकर्मियों ने कहा कि हमने टीवी पर मुख्यमंत्री को देखा…लेकिन सपने में भी नहीं सोचा था कि हम उनसे मिल पाएंगे. उन्होंने कहा कि सीएम मैडम बहुत अच्छी हैं.

अन्य सफाईकर्मियों ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी सीएम ने हमें सम्मानित किया, वहीं सफाईकर्मियों ने सीएम को अपनी परेशानियां भी बताईं. उन्होंने कहा कि हम एमसीडी में 25 साल से काम कर रहे हैं लेकिन नियमित नहीं हो पाए. सीएम रेखा ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें पक्का किया जाएगा.

अन्य महिला सफाईकर्मी ने कहा बहुत खुशी है. राखी के त्योहार पर सीएम ने सम्मानित किया. हम इतने सालों से काम कर रहे हैं लेकिन आज तक हमें सम्मानित किया गया. इससे पहले गुरुवार को, गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया था.

कार्यक्रम के बाद जब एक महिला सफाईकर्मी से पिछली सरकार के बारे में सवाल किया गया तो वो पिछली सरकार पर नाराजगी जताने लगी. उन्होंने कहा कि हमें पिछली सरकार के बारे में बात नहीं करनी है. पिछली सरकार ने हमारा कोई मान सम्मान नहीं किया. इसलिए उन पर हम कुछ नहीं कहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *