दिल्‍ली-एनसीआर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि,

दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले में जान गवां चुके करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया. लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भारतीय नौसेना में तैनात थे. इस वजह से उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया. गया इस मौके पर भारतीय नौसेना के तमाम अधिकारी व जवान भी मौजूद थे.

विनय की पत्नी हिमांशी एयरपोर्ट पर पति के पार्थिव शरीर को देख खूब रोयी, फिर अंतिम शब्द जय हिंद बोल विदा किया. विनय नरवाल के पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर लाने की सूचना मिलते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पहुंचे और उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी. साथ ही शोक संतप्त परिवार को उन्होंने सांत्वना दिया.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 25 से अधिक पर्यटकों की जान गई है. जिसमें हरियाणा के करनाल जिले के भूसली गांव के रहने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय भी शामिल है. विनय की शादी 16 अप्रैल को गुरुग्राम की रहने वाली हिमांशी से हुई थी. दोनों ने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाने का प्लान बनाया था. मगर विनय के दादा हवा सिंह के मुताबिक वीजा नहीं लग पाने की वजह से दोनों ने फिर मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से मशहूर कश्मीर की बैसरन घाटी जाने का फैसला किया था. जहां मंगलवार को आतंकी हमले में जान चली गई.

वहीं, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है. खास करके कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, पुराना किला, हुमायूं किला, लोटस टैंपल, अक्षरधाम, दिल्ली हाट, लोधी गार्डन इत्यादि टूरिस्ट प्लेस पर पुलिस की टीम ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है. साथ ही कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *