दिल्‍ली-एनसीआर

BJP का आज से सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च

दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी सोमवार को सदस्यता अभियान 2024 को लॉन्च करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस स्कीम के तहत पूरे देश भर में कोई भी मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है.

भारतीय जनता पार्टी सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च करने जा रही है, देश भर में शुरू हो रहे इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू होगा.

इस अभियान के तहत सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बनेंगे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. इस अभियान के तहत अगर किसी को पार्टी का सदस्य बनना है तो वो घर बैठे ही ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकता है.

बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है. भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. बीजेपी के इस मेगा अभियान में पीएम के 2 सितंबर को शपथ लेने के बाद, 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शपथ दिलाएंगे, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *