Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अशोक कुमार, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अशोक कुमार, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अशोक कुमार, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है. आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक कुमार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. सोमवार को निर्वाचन आयोग के सचिवालय की तरफ से इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

निर्वाचन आयोग के सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार वर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलीस वाज का स्थान लेंगे. निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13ए की उप-धारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और दिल्ली सरकार के साथ परामर्श के बाद लिया है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अशोक कुमार जैसे ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे, उन्हें दिल्ली सरकार के अधीन वर्तमान में उनके पास मौजूद अन्य सभी जिम्मेदारियों और प्रभारों से तत्काल मुक्त होना होगा. वे अपने नए पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे.

प्रशासनिक शुचिता और चुनावी कार्यों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने कड़े निर्देश दिए हैं. पदभार संभालने के दौरान अशोक कुमार दिल्ली सरकार के अधीन कोई अन्य अतिरिक्त प्रभार नहीं संभाल सकेंगे. हालांकि, वे राज्य सचिवालय में चुनाव विभाग के प्रभारी सचिव के रूप में नामित रहेंगे, ताकि सरकार और चुनाव आयोग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके. निर्वाचन सदन, अशोक रोड से जारी इस आदेश पर प्रधान सचिव राहुल शर्मा के हस्ताक्षर हैं. जानकारों का मानना है कि यह बदलाव दिल्ली में चुनावी तैयारियों को नई गति देने के उद्देश्य से किया गया है. नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) और आगामी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी.

Exit mobile version