दिल्‍ली-एनसीआर

अशोक गुप्ता (संस्थापक-अद्विक पब्लिकेशन एवं किआन फाउंडेशन) “ट्रू मीडिया” द्वारा सम्मानित

सुशील कुमार शर्मा

दिल्ली : हिंदी भवन, दिल्ली में साझा काव्य संकलन ‘काव्य अक्षर भाग- 2’ के लोकापर्ण में अशोक गुप्ता (संस्थापक- अद्विक पब्लिकेशन एवं किआन फाउंडेशन) को सम्मानित किया गया. ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति के संपादन में प्रकाशित इस पुस्तक में 54 कवियों की कविताएं शामिल हैं.

अद्विक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लोकापर्ण समारोह में अशोक गुप्ता के सम्मान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा, हिंदी अकादमी दिल्ली के उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा, रवि यादव (अभिनेता, फ़िल्म निर्माता एवं कवि), रामवतार बैरवा, साहित्य प्रेमी आर. के यादव व ओमप्रकाश प्रजापति मंचासीन थे.

मॉस्को रूस से पधारीं सुप्रसिद् कवयित्री, फ़ैशन डिज़ाइनर व फ़िल्म निर्मात्री श्रीमती श्वेता सिंह ‘उमा’ आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं. इस कामयाब आयोजन के लिए ट्रू मीडिया परिवार, ओमप्रकाश प्रजापति व उनकी पूरी टीम को बधाई की पात्र है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *