दिल्ली: भारत मंडप, प्रगति मैदान में ब्रिलिएंट रिसर्च द्वारा अचीवमेंट अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा, ओलंपिक खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्री दीपक कुमार, फिल्म अभिनेत्री रितु शिवपुरी और योग गुरु राकेश कुमार शास्त्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
आयोजित भव्य समारोह में खेल, उद्योग, मनोरंजन, चिकित्सा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. योग क्षेत्र में 15 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 01, गांधीनगर के योगाचार्य राकेश कुमार शास्त्री को विशेष सम्मान मिला. साथ ही उनके पांच प्रतिभाशाली शिष्यों — ओम कुमार, शिवम ठाकुर, अविनाश पांडेय, नयन चक्रवर्ती और आर्यन राज — को योगासन में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया.

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि यह क्षण विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा जब गुरु और शिष्य एक साथ राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री गिरिजेश रस्तोगी, विद्यालय प्रमुख श्री लखीराम और श्री सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को योग साधना और अनुशासन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए. विद्यालय परिवार के सभी आचार्यों ने भी इन छात्रों पर स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखा, विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक श्री हिमांशु देशवाल का इन छात्रों की सफलता में अहम योगदान रहा.

