ग्रेटर नोएडा: इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों ने रविवार 31, अगस्त को भी लगातार आठवें सप्ताह में अपनी बुनियादी मांगों/अधिकारों व बिल्डर द्वारा मनमानी वसूली के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ख़राब मौसम के वावजूद जारी रखा.
सोसाइटी निवासियों की मुख्य मांगों में वीसीएएम (VCAM) चार्जेज़ की अवैध वसूली, डीजी पावर की गंभीर कमी, पानी की गंभीर समस्या व इरोस प्रबंधन की दिन प्रतिदिन बढ़ती अत्यंत खराब मेंटेनेंस सेवाएँ है. जिन्हें लेकर सोसायटी के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले सप्ताह सोसायटी निवासियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एस्टेट मैनेजर बाबिश कुमार को सौंपा था जिसे इरोस प्रबंधन द्वारा नकार दिया गया था.

2. दूसरे सप्ताह सेक्टर-3 थाना में निवासियों ने बिल्डर की अवैध गतिविधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
3. तीसरे सप्ताह प्रबंधन ने निवासियों से बैठक का आश्वासन दिया, लेकिन बैठक नहीं हुई.
प्रबंधन की टालमटोल नीति:
सोसायटी निवासियों का कहना है कि (SMSPL) के जनरल मैनेजर दीपक गुप्ता (नेहरू प्लेस हेड ऑफिस) लगातार निवासियों की बात सुनने से बचते रहे हैं. न तो उन्होंने कभी मुलाकात की और न ही निवासियों की किसी मांग का जवाब दिया. लोगों ने एस्टेट मैनेजर बबीश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.
जिसकी वजह उनकी लम्बे समय से सोसायटी में तैनाती को बताया है.लोगों का यह भी कहना है कि बिल्डर निवासियों पर दबाव डालने और आंदोलन रोकने की कोशिश कर रहा है.
निवासियों का कहना है कि बिल्डर का असली मकसद केवल 300-400 फ्लैट (फेज़-3) बेचने तक स्थिति संभालना है, उसके बाद सोसाइटी को बदहाली की हालत में छोड़ देना है.
आंदोलन दबाने की कोशिशें:
2 अगस्त 2025 को कुछ निवासियों को मजिस्ट्रेट द्वारा बी.एन.एस.एस. की धारा 126/135 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए गये.
निवासियों ने अदालत में आपत्ति दर्ज कराते हुए सबूत प्रस्तुत किए और मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, क्योंकि चौकी इंचार्ज ने झूठी रिपोर्ट के आधार पर निर्दोष निवासियों को निशाना बनाया है. निवासियों का कहना है कि अब वे एसीपी बिसरख और सीपी गौतम बुद्ध नगर से मिलकर अपना पक्ष इन अधिकारियों के सामने करेंगे.
आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया.
आगे की रणनीति:
सोसायटी निवासियों का आज का प्रदर्शन भी इरोस सेल्स ऑफिस के सामने ही आयोजित किया गया ताकि प्रबंधन को स्पष्ट संदेश भेजा जा सके. सोसायटी निवासियों का कहना है कि यदि प्रबंधन या उसके प्रतिनिधि अब भी संवाद नहीं करते हैं, तो आने वाले रविवार, 07 सितंबर 2025 को भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. सोसायटी निवासियों ने बताया कि माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा (अध्यक्ष – हाउस कमेटी, लोकसभा) ने 25 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर *श्रीमती मॉम्पी गुरिया (निवासी, इरोस सम्पूर्णम)* की ओर से दी गई शिकायत को आगे बढ़ाया है.
माननीय सांसद ने प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि विभागीय कार्यवाही कर निवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाए.