नोएडा: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन की ओर से आयोजित टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का आगाज हो चुका है. तीन दिवसीय इस ग्लोबल टेक-स्पोर्ट्स महाकुंभ में 60 से अधिक देशों के युवा इनोवेटर्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स एक साथ नजर आएंगे. नोएडा सेक्टर 21 ए स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रही रोबोटिक चैंपियनशिप में हर प्रकार के रोबोट का मेला लगा हुआ है, जहां यह रोबोट हर तरह की गतिविधियां कर आयोजकों को प्रभावित करने में लगे हैं.
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन इसको वर्ल्ड रोबोटिक्स ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिल कर इसका आयोजन करती है. इस रोबोटिक चैंपियनशिप में हर देश का नेशनल चैंपियनशिप जीतने वाली टीमें भाग लेती है. इसका ऑब्जेक्टिव ये है कि इंडिया को ग्लोबल टेक स्पोर्ट्स हब बनाना है. सारी दुनिया के लोग हिंदुस्तान में आए और देखे की यहां के बच्चे भी बहुत अच्छा कर सकते हैं. इस तीन दिवसीय वैश्विक टेक-स्पोर्ट्स महाकुंभ में 22 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लें रहे हैं.
अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, ईरान, इराक, अजरबैजान, अल्जीरिया, बोत्सवाना, इजिप्ट, घाना, कजाखिस्तान, केन्या, मलयेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, माली, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, नार्वे शामिल हैं. आयोजक राज के शर्मा के अनुसार, इसमें रोबोट्स के बीच रोबो सॉकर, रोबो रेस, बॉट्स कॉम्बैट, मेज सॉल्वर, ड्रोन रेस, आरसी प्लेन, वॉटर रॉकट, सुमो बॉट, ड्रोन सॉकर, एफपीसी ड्रोन रेसिंग, आरसी इलेक्ट्रिक कार रेसिंग, रोबो हॉकी समेत 15 प्रतियोगिताएं होंगी. वहीं, समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.
यह तीसरी बार है जब नोएडा स्टेडियम को रोबोटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है. इससे पहले 2024 और 2023 में भी चैंपियनशिप नोएडा स्टेडियम में ही हुई थी, जहां पिछली बार करीब 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे.
