दिल्ली: डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, गांधीनगर में 79 वा, स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्रीमान नरेश शर्मा जी, प्रबंधक महोदय श्रीमान गिरिजेश रस्तोगी जी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा,श्रीमति प्रिया कंबोज निगम पार्षद गांधीनगर, श्रीमती लता गुप्ता जी पूर्व अध्यक्ष स्थाई समिति पूर्वी निगम दिल्ली,विद्यालय प्रमुख श्रीमान लखीराम जी और विद्यालय के वरिष्ठतम साथी श्रीमान अनिल कुमार जी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण हुआ राष्ट्रगान के बाद भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि की उसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई. प्रार्थना के बाद हिंदी के प्रवक्ता श्रीमान आशुतोष जी ने सभी मेहमानों का परिचय व स्वागत अंगवस्त्र के द्वारा कराया. स्वागत समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ हुआ जिसमें अनेक रंगारंग कार्यक्रम छात्रों ने प्रस्तुत किए. सर्वप्रथम कक्षा सातवीं के छात्रों ने एक गीत हो जाओ तैयार साथियों प्रस्तुत किया.

मैं देश नहीं झुकने दूंगा गीत पर कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं के छात्रों योगचाप प्रस्तुत किया जिसे नरेश चौहान जी द्वारा तैयार कराया गया. उसके बाद मेरा रंग दे बसंती चोला गीत कक्षा आठवीं बी के छात्रों ने प्रस्तुत किया. इसके बाद कबड्डी में विजय प्रतिभागी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए. इसके बाद कक्षा नौवीं और आठवीं के छात्रों ने नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

श्रीमती प्रिया कंबोज जी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और देश नहीं झुकने देंगे की प्रेरणा छात्रों को दी उन्होंने बताया कि 15 अगस्त पर 200 साल का क्या महत्व है उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने हमें 200 वर्ष तक गुलाम रखा. उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि प्रत्येक छात्र अपने घर 15 अगस्त के अवसर तिरंगा अवश्य लगे. उसके बाद योगा अध्यापक श्रीमान राकेश शास्त्री द्वारा तैयार कराया गया योग कार्यक्रम छात्रों ने प्रस्तुत किया. कंधों से मिलते हैं कंधे।कदमों से कदम मिलते हैं एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया. तत्पश्चात
श्रीमती लता गुप्ता जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी याद दिलाते हुए भारत की रक्षा करने की प्रेरणा दी.

विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान गिरिजेश रस्तोगी जी ने भी इस अवसर पर छात्रों में स्वतंत्रता के प्रति उत्साह पूर्ण करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया जब शहीदों की अर्थी उठ धूम से, देश वालों तुम आंसू बहाना नही -ए वतन ए वतन हमको तेरी कसम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्रीमान सतीश जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए -ईरान, मिश्र , रोम सब मिट गए जहां से कुछ बात है कि हस्ती मिट्टी नहीं हमारी. विभिन्न देशभक्तिशहीदों ,और बलिदानों के उद्घोषों को छात्रों के सम्मुख उनके योगदान पर चर्चा की पुरातन भारत में किस प्रकार 60% भाग विभक्त हो गया विभिन्न देशों में बटता चला गया एक अखंड भारत।”भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नहीं, एक त्रासदी है.”
1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक अमानवीय और काला अध्याय है. ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आज उन सभी लोगों का स्मरण करते हुए “श्रद्धांजलि” अर्पित करता हूँ, जिन्हें देश के विभाजन के समय अपनी ज़िंदगी गँवानी पड़ी।🙏🏻
“देश इस विभाजन की विभीषिका कभी नहीं भूलेगा.”
विद्यालय प्रमुख श्रीमान लखीराम जी ने सभी अतिथियों कार्यक्रम में सहयोगी सभी अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान आशुतोष कुमार और श्रीमती तनुजा कसाना जी ने किया. श्रीमान अनिल बजाज जी पूर्व छात्र डी ए वी विद्यालय नंबर 1 गांधीनगर एवं प्रसिद्ध व्यापारी ने छात्रों को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की.

