Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
भारतीय सेना को मिले 456 नए सैन्य अफसर, नेपाल के आर्मी चीफ जनरल अशोक ने ली परेड की सलामी - TV News Today
उत्तराखंड

भारतीय सेना को मिले 456 नए सैन्य अफसर, नेपाल के आर्मी चीफ जनरल अशोक ने ली परेड की सलामी

उत्तराखंड: भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड के साथ ही देश को 456 सैन्य अफसर मिल गए हैं. अकादमी से आज 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हुए. इस बार पास आउट परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज परेड की सलामी ली. वहीं जेंटलमैन कैडेट्स ने भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में नियुक्त होने से पूर्व भारतीय सेना के परंपराओं को कायम रखने और तिरंगे झंडे को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया.

भारतीय सैन्य अकादमी के गौरवशाली इतिहास में आज का दिन भी शामिल हो गया है. दरअसल सैन्य अकादमी से आज 456 कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हो गए हैं. खास बात ये है कि अकादमी से 35 विदेशी कैडेट्स भी पासिंग आउट हुए. पासिंग और परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अकादमी में परेड की सलामी ली. अकादमी में परेड के लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थी, ऐसे में सभी तैयारियों को पूरा करते हुए अकादमी में कैडेट्स प्रथम पग के साथ ही सैन्य अफसर बन गए हैं.

इसके साथ ही ये अब सेना में इनका पहला कदम भी होगा. वहीं प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, जतिन कुमार को रजत, स्वार्ड ऑफ ऑनर और मयंक ध्यानी को कांस्य और प्रवीन कुमार को बांग्लादेश पदक से नवाजा गया. परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 456 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हुए. वहीं 35 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी पास आउट हुए. गौर हो कि पासिंग आउट परेड के लिए चैट वुड भवन के ठीक सामने मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई गई. आईएमए में सुबह 6 बजे से सेना के अफसरों के साथ ही उनके परिवार जन और जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों का पहुंचा शुरू हुआ.

जेंटलमैन कैडेट्स के तौर पर अंतिम पग पार करने के बाद अब अकादमी से सेना में नए कमीशन्ड अफसरों ने पहला कदम पार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *