उत्तर प्रदेश: ताजनगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का सफर अब आसान हो जाएगा. पीएम मोदी वर्चुअली ने सोमवार को आगरा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखकर आगरा कैंट स्टेशन से रवाना किया. ये यूपी की 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है. आगरा और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत की रैक 2.0 वर्जन की और भगवा रंग है. इसमें 8 रैक होंगे.
सोमवार शाम करीब सवा चार बजे आगरा कैंट स्टेशन से केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे. अभी आगरा कैंट और वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है.
Train Inaugurations are a vibe in India ❤️
A pinch of cultural performance along with Indian Railways at Bhuj Railway station where India's first #VandeMetro aka Namo Bharat is all set to start its journey from Bhuj to Ahmedabad #VandeBharatTrain #IndianRailways pic.twitter.com/JtqGK3W9lI
— Trains of India (@trainwalebhaiya) September 16, 2024
बता दें कि आगरा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के लिए लोगों को आगरा कैंट स्टेशन तक लाने के लिए चार से पांच कोच की तीन वंदे भारत चलाई गई. जो टूंडला, कानपुर और वाराणसी से लोगों लेकर आगरा आई. इसके बाद इन यात्रियों के साथ ये वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से रवाना हो गई. आगरा से इस वंदे भारत में 200 बच्चे सवार हुए, जो टूंडला स्टेशन पर उतर गए. रेलकर्मी टूंडला से लेकर आगरा आएंगे.
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने चार सितंबर 2024 को ताजनगरी और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, जो आगरा कैंट से चलकर ये वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज रूट से चलेगी. आगरा कैंट से टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होकर वाराणसी पहुंचेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे में करीब 573 किमी की दूरी तय करेगी. अब रेलवे बोर्ड ने अब वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की अनुमति दी है.

