दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन, देश को सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनाने के लिए करेंगे हरसंभव कार्य

दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्स्पोमार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स्पोमार्ट पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान वे प्रदर्शनी को देखते नजर आए. यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए जमीन की भी व्यवस्था की गई है. तीन कंपनियों ने अब तक सेमीकंडक्टर पार्क में अपनी इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया है. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में भाग लेकर यूपी को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाया.

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की इस दिशा में निर्धारित नीति का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि आज का युग सिलिकॉन डिप्लोमेसी का युग है. हम सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में कई देशों से सहयोग बढ़ा रहा है. हम देश में भी इस पर काम चल रहा है. सेमीकंडक्टर मिशन पर आज कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं. उन्हें डिजिटल इंडिया मिशन के बारे में पढ़ना चाहिए। सेमीकॉन इंडिया 2024 में 26 देशों के 836 एक्जीबिटर और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं.

सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन में वृद्धि को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान भारत में निर्मित चिप्स की संख्या बढ़ाने पर है. सेमीकॉन इंडिया एक ऐसी पहल है, जिसका 360 डिग्री विजन है. यह भारत में चिप्स के समग्र उत्पादन को बढ़ाएगा. हम चाहते हैं कि वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर ‘मेड इन इंडिया’ लोगो हो. उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले मोबाइल फोन के 5जी हैंडसेट को रोलआउट किया गया. आज वैश्विक स्तर पर 5जी फोन का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. ताजा रिपोर्ट से यह साफ हुआ है. हम वैश्विक स्तर पर मोबाइल फोन के बड़े उत्पादक और निर्यातक बनकर उभरे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का मंत्र है कि दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा, भारत वह सब करने वाला है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया-2024 आयोजन भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. सैंमसंग ने अपनी यूनिट की स्थापना नोएडा में ही किया है. यूपी पहले से ही वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन के रूप में स्थापित हो रहा है. छह प्रमुख कंपनियां प्रदेश में स्थापित हैं. स्थानीय प्रतिभा को लाभ उठाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं. हम टेक्नोलॉजी को सामान्य लोगों के हितों के लिए उपयोग में लाने की कोशिश कर रहे हैं. तकनीक के विकास से ही समाज को विकास के मार्ग पर लाया जा सकता है. सीएम योगी ने कहा कि देश की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 फीसदी और मोबाइल कॉम्पोनेंट्स का 50 फीसदी उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यह सब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *