उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ED दफ्तर में पेश, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो केस में हो रही है पूछताछ

उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का आज सोमवार को ईडी से फिर आमना-सामना हुआ है. कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत देहरादून में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे हैं. ED ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ के लिए हरक सिंह रावत को समन भेजा था.

आज 2 सितंबर सोमवार सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत देहरादून में ईडी के कार्यालय में पहुंचे हैं. हरक सिंह से कॉर्बेट टाइगर के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ हो रही है. आज हरक से कई घंटे तक पूछताछ होने की संभावना है. दरअसल पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने में अनियमितताएं सामने आई थीं.

इसे लेकर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. बाद में इस जांच को सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाते हुए हरक सिंह रावत से पूछताछ की. वहीं पूर्व मंत्री ने सीबीआई को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं. अब ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है.

दरअसल पिछले दिनों हरक सिंह रावत सरकार के खिलाफ जमकर बरसे थे. हरक सिंह ने पूछताछ के पीछे इसी विरोध को वजह बताया है. हरक सिंह रावत के समर्थक भी आज ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं. दरअसल इसी मामले में गत 14 अगस्त को सीबीआई भी हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है. हरक सिंह रावत ने इससे संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज भी सीबीआई को उपलब्ध कराए थे. हरक सिंह रावत ये कहते रहे हैं कि पाखरो रेंज मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *