दिल्‍ली-एनसीआर

रक्षाबंधन पर 51 हजार बहनों को गिफ्ट देंगे पीएम, 6 हजार का होगा मुफ्त बीमा

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा देने के लिए दुर्घटना बीमा के रूप में सुरक्षा बीमा पॉलिसी लॉन्च की है. इसके तहत रक्षाबंधन तक काशी में 51 हजार बहनों का बीमा फार्म भरा जाएगा. इसके लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है.

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न बैंकों 40 हजार से ऊपर फार्म अलग-अलग स्थानों पर बहनों द्वारा भरे जा चुके हैं. इस दौरान 51000 बहनों तक बीमा पहुंचाने का है. इसके तहत मात्र 12 रुपए में बीमा योजना शुरू की जा रही है. इसका मकसद भाई रक्षा बंधन का गिफ्ट बीमा का बॉन्ड अपने हाथों से गिफ्ट के रूप में दे रही है.

अग्रसेन महिला महाविद्यालय की प्राचार्य कुमकुम मालवीय ने बताया कि छह हजार लड़कियों का मुफ्त बीमा कराया जा रहा है. इसमें 72 हजार रुपए महाविद्यालय अपने अकाउंट से जमा करके लड़कियों को गिफ्ट दे रहा है. इससे भविष्य में कभी दुर्घटना हो तो दो लाख का बीमा मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि हर लड़कियों का डॉक्यूमेंट खुद टीचर चेक कर रहे हैं. महाविद्यालय कैंपस में भी कई स्थानों पर स्टाल भी लगाए गए हैं. किसी को बीमा फार्म भरने में दिक्कत हो तो इंक्वायरी काउंटर से संपर्क कर सकता है.

अग्रसेन महाविद्यालय कि छात्रा संजू राय ने बताया कि पहली बार एक साथ इतने बहनों को गिफ्ट मिल रहा है, वह भी बीमा के रूप में जो देश में एक नई सोच को विकसित कर रहा है. बीएससी कि छात्रा रचना त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पुरे देश कि बहन-बेटियों के लिए प्रभावकारी योजना को दिया है. रक्षा बंधन पर भाई द्वारा दिया गया बीमा बॉण्ड जीवन भर कि सुरक्षा पॉलिसी के रूप में रहेगी.

गार्जियन रमेश मिश्रा ने बताया कि बीमा को लेकर बड़ी जागरूकता सामने आई है. लोगों का बीमा कंपनियों से नाता टूट सा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन से नई अलख भाइयों और बहनों में जगा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *