उत्तराखंड

उत्तराखंड SDRF जवान ने रचा कीर्तिमान,नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को किया फतह

उत्तराखंड: एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली, जोकि अलास्का प्रदेश मे स्थित है. को सफलतापूर्वक आरोहण कर देश के साथ उत्तराखंड पुलिस व प्रदेश का नाम रोशन किया है. राजेंद्र सिंह नाथ ने कहा कि विश्व के सभी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस का झंडा फहराकर नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है.

13 जून 2024 को दिल्ली से हवाई यात्रा शुरू करने के बाद राजेन्द्र नाथ फ्रैंकफर्ट होते हुए अमेरिका के अलास्का स्टेट में लास्ट रोड हेड टॉकीटना पहुंचे, जहाँ से विश्राम के बाद इन्होंने पैदल यात्रा आरम्भ की। राजेन्द्र नाथ ने बताया कि कई दिन पैदल यात्रा के उपरांत दिनाँक 23 जून 2024 को सुबह 11:00 बजे हम लोग समिट कैम्प से माउंट देनाली को फतह करने के लिए निकले.

माइनस 25-30° तापमान के बीच बर्फ़ीली हवाओं एवं अन्य बाधाओं को पार करते हुए 12 घण्टे लगातार ग्लेशियर पर चढ़ाई करने के बाद रात्रि 11:00 बजे इन्होंने इस चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया गया.

राजेन्द्र नाथ ने इस मौके पर बताया कि मैं अब तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लिमन्जारो, साउथ अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ एवं नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को फतह कर भारत तथा उत्तराखण्ड पुलिस का झंडा फहरा चुका हूँ। मेरा लक्ष्य विश्व के सभी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस का झंडा फहराकर नाम रोशन करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *