उत्तराखंड: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई. आज दिन के समय राजधानी देहरादून में जमकर बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी और हीटवेब से राहत मिली है. प्रदेश में दूसरे इलाकों में भी बूंदाबांदी की खबरें हैं.मौसम विभाग ने 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था. जो कि सटीक साबित हुआ
उधर दूसरी तरफ आने वाले 24 घंटे में भी मौसम इसी तरह करवट लेता हुआ दिखाई देगा. राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश गुरुवार को भी होने की संभावना है. इस तरह प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है. जिससे लोगों को हीटबेल से राहत मिलने जा रही है.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई. इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी. जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं. ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा.
दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप के चलते लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. खास तौर पर दिन के समय तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक भी रिकॉर्ड किया जा रहे थे. अब मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दी है. आने वाले कुछ दिनों में इस तरह की राहत बनी रहेगी.

