दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता संभालने के बाद आज 18 जून मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही वे आज देशभर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की पीएम-किसान योजना की किस्त भी जारी करेंगे.
तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करेंगे. इसके साथ ही देशभर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की किस्त जारी करेंगे. आज PM मोदी 1अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
इस बाबत BJP की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि, PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने आज काशी आ रहे हैं. तय प्लान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज ृकी शाम को बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के मेंहदीगंज में किसान संवाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. वहां किसानों को संबोधित करने के साथ ही वह देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 17वीं किस्त जारी करेंगे.
इसके साथ ही PM मोदी कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट देंगे और काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड की भी शुरूआत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वहां किसानों से संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे.
इस किसान सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा घाट जाएंगे. प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान काशी की जनता और BJP के नेता और कार्यकर्ता रास्ते में जगह-जगह ढोल नगाड़ों और गुलाब की पंखुड़ियों से प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। पत् हो कि, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में PM मोदी मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार शानदार जीत हासिल की है.

