उत्तराखंड

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, सीएम ने किया जनता का आभार व्यक्त

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव 2024 में पांचों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गलती मानी है. माहरा ने कहा कि टिकट वितरण में गलती हुई. इसी कारण हम चुनाव हार गए. ईटीवी भारत ने टिकट बंटवारे से जुड़ा सवाल पूछा तो करण माहरा ने कहा कि वह इस बात को मानते हैं कि प्रदेश में और बेहतर प्रत्याशी के रूप में बड़े चेहरों को टिकट दिया जा सकता था. यदि कांग्रेस यशपाल आर्या, हरीश रावत और प्रीतम सिंह को टिकट देती, तो वह आश्वस्त हैं कि इन तीनों सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल होती. इतना ही नहीं पौड़ी लोकसभा सीट पर भी इन चेहरों के उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी को फायदा मिलता.

उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की जीत का जश्न. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता नाचते-गाते पार्टी मुख्यालय पहुंचे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सीएम धामी भी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद हैं. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहे हैं. जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं, उसी का परिणाम है कि NDA को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के चेहरे पर अब जीत की खुशी देखने को मिल रही है. त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दिए गए बयान में उनका कहना है कि उनकी जीत सुनिश्चित है. जिसकी शाम तक घोषणा हो जाएगी. उन्होंने इस जीत का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है.

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की बढ़त बड़ी होती जा रही है. नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने पौने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह जीत गई है. अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से भी अजय टम्टा ने जीत की हैट्रिक लगाई है.

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की बढ़त बड़ी होती जा रही है. नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ढाई लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. अजय भट्ट की लीड 253,654 हो चुकी है. अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा की बढ़त 169,938 हो चुकी है. टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की लीड 123,571 हो चुकी है. पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी की बढ़त 90,653 हो चुकी है. हरिद्वार लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत 60,723 वोटों से आगे चल रहे हैं.

पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी के अनिल बलूनी की बढ़त जारी है. फिलहाल बलूनी 58,998 मतों से आगे है. इस लोकसभा सीट पर 4,389 नोटा वोट भी अब तक पड़े हैं. बसपा को अब तक 1557 वोट पड़े हैं. उत्तराखंड क्रांति दल भी वोट जुटाने में पीछे रह गया है. यूकेडी को 1,628 वोट ही मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *