उत्तराखंड

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि के पर्व पर तय की तिथि

उत्तराखंड: हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा की गई. आज शुक्रवार 8 मार्च को ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित की गई.

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का हुआ ऐलान, 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे कपाट विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे. भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी.

मंदिर समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी. कपाट खुलने की तिथि आज पचकदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में तय की गई है.

चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं. बदरीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. बदरीनाथ धाम को भू वैकुंठ भी कहते हैं. ये मंदिर भगवान नारायण को समर्पित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *