Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
आशा, भोजन माता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई आश्वासन - TV News Today
उत्तराखंड

आशा, भोजन माता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई आश्वासन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी. इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.  इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष  शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष  कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से  चित्रकला,  लक्ष्मी पन्त,  रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा तथा  सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से श्रीमती मोनिका उपस्थित रहे.

जिसमें हमारे विभागीय अधिकारों द्वारा हमारी मांग पत्र को विस्तार से समझाते हुये उस पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन मागा,उन्होने आंगनबाड़ी को विश्वास दिलाया है कि उनका जो भी होगा अच्छा होगा संगठन ने अपने मांगों की सहमती बढने पर धरना समाप्त करने की बात कही है और लिखित मिलने पर ही धरना समाप्त किया जायेगा.

1. हमारा न्यूनतम मजदूरी को देखते हुये 600 रु प्रतिदिन के हिसाब से 18000 रु मानदेय किया जाए,और सीनियरिटी के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए,
2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर 5 लाख देने का प्रावधान रखा जाए जिससे कि वह अपनी बच्ची कुच़्ची जिंदगी को अच्छे से व्यतीत कर सके,
3. जो बहने इंटर पास है और सीनियर होने के उपरांत उनको 50 वर्ष पूरे होने पर उनके मानदेय वृद्धि कर दी जाय
4. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किये जाएं जिससे उनको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल पाए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *