उत्तराखंड

शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी का नाम

उत्तराखंड: इंडियन एक्स्प्रेस ने देश के 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची जारी की है. इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 61 पद पर हैं. बता दें पिछले साल सीएम धामी इस लिस्ट में 93 पद पर थे.

उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने कठिन निर्णय लेने और अपने वादों को पूरा करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है. सीएम धामी को एक युवा चेहरे के रूप में देखा जाता है और उनकी छवि साफ-सुथरी है. वर्दी जैसी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में उनकी सफलता, नागरिक संहिता (UCC), हिंसा से तुरंत निपटने के लिए, हल्द्वानी और सिल्क्यारा में उनकी सक्रिय भागीदारी, बेंड-बारकोट सुरंग बचाव अभियानों ने इस धारणा को मजबूत किया है.

धामी का नाम 61वें नंबर पर है. पिछले वर्ष की सूची में धामी सबसे ताकतवर भारतीयों में 93 नंबर पर थे. इस साल लंबी छलांग लगाते हुए 61वें नंबर पर आये. बीते दिनों समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने से सीएम धामी विशेष चर्चाओं में रहे. इसके अलावा पूरे देश में लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व नकल विरोधी कानून बना कर भी सुर्खियां बटोरी.

पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जनता के हित में बेहतर निर्णय लेने वाले सीएम धामी की सरलता ने उन्हें कद्दावर नेताओं में शुमार कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *