Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
हरिद्वार में सीएम धामी ने गुरु रविदास मन्दिर में की पूजा, कहा- गरीब को ध्यान में रखकर बन रहीं योजनाएं - TV News Today
उत्तराखंड

हरिद्वार में सीएम धामी ने गुरु रविदास मन्दिर में की पूजा, कहा- गरीब को ध्यान में रखकर बन रहीं योजनाएं

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे. सीएम धामी ने सन्त शिरोमणी श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुंचकर पूजा–अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने 10.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया और गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का भी शुभारंभ किया. उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छह प्रतिभागियों को सम्मानित किया.

सीएम धामी ने सन्त शिरोमणि रविदास जी को नम करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन ऊंच–नीच, छुआछूत, भेदभाव को मिटाकर जीवन में सबको साथ लेकर चलने के लिए संकल्प लेने का दिन है. आज का दिन सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने का दिन है.

सीएम धामी ने कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता और मानवतावादी मूल्यों के पुरोधा थे. जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत का इतिहास रहा है जब भी देश को जरूरत हुई है तब कोई न कोई संत या ऋषि भारत में जन्म लेते रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान संत गुरु रविदास जी के संदेशों को अपनाकर ही आज का भारत और उत्तराखंड विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है. संत रविदास जी सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक हैं इसलिए उनके संकल्प को ही ध्येय मानकर हम उत्तराखंड के सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में बसे गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा हेतु प्रयासरत हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार संत शिरोमणि रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित, पिछड़ों व वंचितों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में गरीबों को पक्का मकान मिलने के साथ ही खुले में शौच करने से मुक्ति मिली है. उज्जवला योजना से माताओं, बहनों को धुंए से छुटकारा मिला है. गरीबों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है. हर घर नल से जल अभियान के तहत शुद्ध जल मिल पा रहा है। हम सभी एक ही जाति से हैं और वो जाति है मानवजाति.

समानता वंचित समाज को प्राथमिकता देने से ही आती है. इसलिए जो वर्ग विकास की धारा से दूर रह गए पिछले 10 वर्षों में उनको ध्यान में रखकर ही काम हुआ है। उसी गरीब को ध्यान में रखकर योजनाएं बन रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रविदास जी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र आज 140 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का मंत्र भी बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *