उत्तराखंड

राम मंदिर : 22 जनवरी को प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को प्रदेश के सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की रहेगी. शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं. सचिवालय सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी के आदेश के मुताबिक सभी शैक्षणिक संस्थान का 22 जनवरी को बंद रहेंगे. जबकि सरकारी दफ्तरों में सभी कार्मिकों को दोपहर 2:30 बजे के बाद कार्यालय आना होगा.

बता दें प्रदेश सरकार ने ये फैसला लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया है. ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सके. बता दें इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है.

अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है. इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *