उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की जेल बनी अयोध्या नगरी, भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक, लगे जय श्री राम के नारे

गाजियाबाद : अयोध्या में रामलला अब स्थापित होने जा रहे है. 22 जनवरी को भगवान राम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. इस दिन को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है. भारत के हर घर मे इस दिन दिवाली के जैसा माहौल देखने को मिलेगा. न केवल घर बल्कि दफ्तर, अस्पताल और जेल भी रामनगरी अयोध्या के थीम पर सजाई जा रही है.

गाजियाबाद की डासना जेल में इन दिनों विशेष जगमगाहट देखने को मिल रही है. दरअसल, अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जेल में भी तैयारी की जा रही है. बंदियों द्वारा जेल में अयोध्या की थीम पर सजावट की गई है. जिसमें भगवान राम का दरबार भी लगाया गया है. जेल में बंदियों द्वारा उस कथा का दृश्य मंचन भी किया जा रहा है. जब 14 वर्ष के वनवास के बाद विजय प्राप्त कर लंका से अयोध्या लौटने पर प्रभु श्री राम का राजतिलक हुआ था.

गुरु वशिष्ट के आदेश पर राज्याभिषेक की तैयारी शुरू की गई थी. जिसके बाद सबसे पहले गुरु वशिष्ठ ने ही भगवान राम का राजतिलक किया था. इस मंचन में न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम बंदी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है. अधिकतर राम दरबारी मुस्लिम बंदी ही बने है.

जल अधीक्षक आलोक सिंह नेबताया कि जेल में 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी का दौर चालू है. अभी प्राथमिक तौर पर जेल में अयोध्या की थीम पर सजावट की गई है और भगवान राम का दरबार भी बनाया गया है. जिसमें बंदियों के द्वारा मंचन की प्रैक्टिस की जा रही है. कई महीने पहले से ही बंदी अपने कॉस्ट्यूम को डिजाइन करने में लग गए थे इसके बाद अभिनय की प्रैक्टिस की गई. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम वाले दिन जेल में दिवाली जैसा माहौल रहेगा. बंदियों के द्वारा ही जेल को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *