उत्तराखंड

देहरादून में कल से शुरू होगा “वैली ऑफ वर्ड्स” इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में कल, शनिवार, 16 दिसंबर से वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय इस फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार और कलाकार भाग लेंगे.

16 और 17 दिसंबर को राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल में लगभग 100 लेखक प्रतिभाग करेंगे. इस मौके पर 12 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा. साथ ही तीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी.

फेस्टिवल का मकसद शब्दों के उत्सव को सबके साथ मिलकर मनाना है. बीते वर्षों की तरह इस बार भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए विभिन्न विषयों के सत्रों को जोड़ा गया है. फेस्टिवल में हर उम्र के व्यक्ति के लिए निशुल्क प्रवेश है.

फेस्टिवल में देश के जाने-माने लेखकों के अलावा, विदेश से भी कई लेखक भाग लेंगे. फेस्टिवल में इंग्लिश फिक्शन और नॉन फिक्शन का पुरस्कार नो वे आउट और द जर्नी ऑफ हिंदी लैंग्वेज जर्नलिज्म इन इंडिया को दिया जाएगा, जबकि हिंदी फिक्शन और नॉन फिक्शन का पुरस्कार ‘शहर से 10 किलोमीटर’ और ‘दिनांक के बिना’ को दिया जाएगा.

फेस्टिवल का आयोजन देहरादून के राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में किया जाएगा. फेस्टिवल के आयोजन से देहरादून के साहित्य और कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *