उत्तराखंड

उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने के निर्देश

उत्तराखंड: पुलिस महानिदेशक, अभिनव कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए. जारी किए गए निर्देशों में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी सतर्क रहें और अपनी ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित करें, मोबाइल फोन पर लगे रहें, दूसरों से बातचीत करना, या दुकानों में घूमना जैसी गतिविधियों में न लग जाएं. ऐसी लापरवाही महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान नियमानुसार नहीं है. उच्च स्तरीय और वरिष्ठ अधिकारीयों के दौरे के दौरान ऐसी लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है.

उन्होनें आगे कहा, कुछ पुलिस कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सही से सैल्यूट नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस एक ऐसा बल है जो अनुशासन से काम करता है, और इस अनुशासन के विपरीत कार्य स्वीकार्य नहीं हैं. उच्च स्तरीय अधिकारियों के दौरे के दौरान सतर्कता बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया है. साथ ही, यह स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की भविष्य में होने वाली किसी भी लापरवाही पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ शासकीय कार्रवाई की जाएगी.

अभिनव ने पिछले कुछ वर्षों में पुलिस अधिकारी और कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाहियों की ओर ध्यान दिलाते हुए गुरुवार को कहा कि कार्मिक महत्वपूर्ण ड्यूटी में मौके पर न रहकर अन्य क्रिया कलापों, यथा, मोबाइल पर व्यस्त रहना, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं. उन्होंने कहा कि अति विशिष्ट/विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता का द्योतक है. इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है. उन्होंने कहा कि डियूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है.

वहीं डीजीपी ने इंगित किया कि कतिपय पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है. इसलिए अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है. उन्होंने अति विशिष्ट/विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान, सतर्कता से ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किए जाने हेतु अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से पुलिस कार्मिक ड्यूटी के दौरान, इधर-उधर लगे रहते हैं। इतना ही नहीं, नियम अनुसार, अपने उच्च अधिकारी को सैल्यूट भी नहीं करते हैं. इसी के दृष्टिगत यह निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *