केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत नजारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन - TV News Today
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत नजारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

उत्तराखंड: बाबा केदार के धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. बर्फबारी होने से धाम औक आस-पास का मौसम सुहावना हो गया है. रविवार को हुई बर्फबारी का धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया.

केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. दोपहर बाद बदले मौसम के बाद धाम में बर्फबारी देखने को मिली है. धाम में बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे. श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया. बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था. जिसके बाद आज बर्फबारी हो गई.

बाबा केदार के धाम में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद श्रद्धालु खुश हैं. धाम में हुई बर्फबारी के कारण घाटी का मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो गया है. बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

केदरनाथ धाम में रविवार को बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बर्फबारी के बावजूद लोग केदारनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मौसम में गिरावट आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *