Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बागेश्वर उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणजीत दास भाजपा में शामिल - TV News Today
उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणजीत दास भाजपा में शामिल

उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागेश्वर में कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे रणजीत दास को अपने पाले में शामिल कर लिया है. रणजीत को पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी में शामिल करवाया. बाद में उन्हें भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत ज्वाइनिंग कराई है.

रणजीत के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. रणजीत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन अब भाजपा के पाले में आ चुके हैं. हालांकि रणजीत को भाजपा टिकट देती है या फिर चुनाव में मुख्य भूमिका में शामिल किया जाता है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है.

भाजपा अब तक स्वर्गीय चंदन राम दास के परिवार से ही किसी सदस्य को मैदान में उतारने पर विचार कर रही थी. जिसमें उनकी पत्नी और बेटे का नाम शामिल किया गया है. बागेश्वर सुरक्षित सीट से 2022 में भाजपा के चंदन राम दास ने चौथी बार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की थी.

2022 में चंदन ने कांग्रेस के फिर से नए चेहरे रणजीत दास को 12141 मतों के अंतर से हराया। चंदन राम दास को 32211 मत जबकि उनके निकट प्रतिद्धंदी कांग्रेस के रणजीत दास को 20017 मत प्राप्त हुए. चंदन राम दास 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *