Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड: प्रदेश में प्री-मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड: प्रदेश में प्री-मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में प्री- मानसून ने दस्तक दे दी है ,पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में तेज गर्जना के साथ बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वही कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश में आज यानी की गुरुवार को बारिश के साथ साथ प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है. जबकि 25 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री पूरी तरह से हो जाएगी. मौसम विभाग ने 22 जून को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश, तेज गर्जना और झोंकदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 से 25 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछारें व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हो रही है तो कई जगह कोहरा छाया हुआ है. देहरादून में हो रही बारिश से सड़के लबालब पानी से भर गई है. जिस वजह से सड़कों पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है. कुछ स्थानों पर तो वाहन पानी में डूब गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *