देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की मौत की आशंका (वीडियो न्यूज़) - TV News Today
उत्तराखंड

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की मौत की आशंका (वीडियो न्यूज़)

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया. हादसा इतना गंभीर था कि कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. कंटेनर के नीचे दबे वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ.

फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मृतकों की संख्या एवं उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *